मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला में बागेश्वर धाम स्थित है जहां भक्तों का ताता लगा रहता है। देश- दुनिया से भक्त इस धाम में दर्शन को पहुंचते हैं। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर के शास्त्री  धीरेंद्र कृष्ण विवादों से घिरे हुए हैं, यूं तो उन्हें अपने भक्तों का अपार समर्थन मिल रहा है, लेकिन इसी कड़ी में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में उनके गुरु और तुलसी पीठाधीश्वर श्रीराम भद्राचार्य उतर आए हैं।

चित्रकूट स्थित तुलसी पीठ के पीठाधीश्वर और जगदगुरू स्वामी रामभद्राचार्य ने अपने शिष्य व बागेश्वधाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का खुला समर्थन किया है। उन्होंने कहा है,’ उनका शिष्य कभी गलत नहीं हो सकता। उनकी साधना, मंत्र साधना, मंत्र शक्ति का प्रभाव है कि वे सब कुछ बता देंते हैं’। शिष्य के खिलाफ अर्नगल बयानबाजी करने वालों के खिलाफ मानहानि का केस करने की बात भी उन्होंने मीडिया के सामने कही है। बता दें की पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार, उनके द्वारा लोगों के पर्चे पर पहले से जानकारी और समस्याएं व भविष्य बताने को लेकर नागपुर में चुनौती के बाद विवाद छिड़ गया है।

जगतगुरु श्रीराम भद्राचार्य ने कहा है, ‘उनके शिष्य धीरेंद्र पर सवाल करने वाले लोग हिंदू तो हैं, लेकिन जयचंद हैं. धमकी मिलने के बाद गुरु ने अपने शिष्य को सुरक्षा देने की मांग की है।  जगतगुरु श्रीराम भद्राचार्य  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे और वहां उन्होनें कहा,'”लोग धीरेंद्र शास्त्री की बढ़ती लोकप्रियता को पचा नहीं पा रहे हैं। वह अपने गुरुजनों और पूर्वजों के आशीर्वाद का प्रसाद बांट रहे हैं। धीरेंद्र जो कर रहे हैं, वो चमत्कार नहीं नमस्कार है।  धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर सवाल करने वाले हिंदू हैं, लेकिन जयचंद्र हैं।  जगतगुरु श्रीराम जी ने अपने शिष्य की सुरक्षा की मांग कि क्योंकि उन्हें धमकी मिल रही हैं।

 14 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *