
ब्रिटेन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस पर टिप्पणी के बाद से कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार बीजेपी के निशाने पर हैं। अब केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उन पर हमला बोला है। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार (14 मार्च, 2023) को राहुल गांधी पर विदेश में भारत को अपमानित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की कला और कला के जरिए भ्रष्टाचार करना जानती है। उन्होंने कांग्रेस पर देश विरोधी एजेंडा चलाने का भी आरोप लगाया है।
हाल ही में राहुल गांधी ने लंदन में मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि उन्हें संसद में बोलने नहीं दिया जाता है। इस पर अनुराग ठाकुर ने उन पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी विदेश जाते हैं और वहां देश का अपमान करते हैं। उन्हें संसद में आना चाहिए और देश से माफी मांगनी चाहिए। वह (राहुल गांधी) कहते हैं कि उन्हें संसद में बोलने की इजाजत नहीं दी जाती है, लेकिन लोकसभा में उनकी अटेंडेंस अन्य सांसदों की एवरेज अटेंडेंस से भी कम है।”
13 Views