
बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि हमारे सर्वमान्य नेता बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने शिक्षा के क्षेत्र में लगातार जो उल्लेखनीय कार्य किये हैं वो मील का पत्थर बन चुका है।उन्होंने शिक्षक एवं स्नातक क्षेत्र से होने वाले विधान परिषद चुनाव में जदयू सहित महागठबंधन के सभी प्रत्याशियों की जीत का दावा करते हुए कहा कि महागठबंधन के सभी कार्यकर्ता तन मन धन से चुनाव अभियान में लग गए हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विगत 17 वर्षों में मुख्यमंत्री जी ने हर वर्ग के लिए सभी क्षेत्रों में विकास का प्रतिमान स्थापित किया है। प्राथमिक विद्यालयों से लेकर इंजीनियरिंग और मेडिकल कालेजों का जाल बिछाया है। उन्होंने इंटर पास लड़की को पच्चीस हज़ार, ग्रेजुएट और बीपीएससी का 50,000 तथा यूपीएससी पास करने वाली लड़कियों को एक लाख रूपये प्रोत्साहन राशि देने का काम कियाl हमारे नेता ने महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए त्रिस्तरीय पंचायती राज एवं नगर निकाय के चुनाव में 50% आरक्षण दियाl शिक्षक बहाली में 50% तथा सिपाही बहाली में महिलाओं को 35% आरक्षण दियाl फलस्वरूप आज देश में सर्वाधिक महिला पुलिस बिहार में हैl
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गांधी- लोहिया आधी आबादी को अधिकार और सम्मान की जो बात करते थे उसे हमारे नेता ने सरजमी पर उतारने का काम कियाl उनके मान-सम्मान का पूरा- पूरा ख्याल रखाl महिलाओं को सशक्त बनाने, स्वरोजगार से जोड़ने, आत्मनिर्भर बनाने के लिए 10 लाख से ज्यादा स्वयं सहायता समूह बना एक करोड़ से ज्यादा महिलाओं को जोड़ा गया हैंl महिलाओं को स्वरोजगार के लिए 5 लाख अनुदान सहित दस लाख रुपया बिना ब्याज का दियाl
उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा की मुख्यमंत्री जी ने बंचितों, पिछड़ों एवं अनुसूचित जाति के तमाम लोगों को विकास की मुख्यधारा में लाने का जो अलख जगाया है उसका कोई दूसरा उदाहरण स्वतंत्र भारत में नहीं मिलता। आज बिहार में अनुसूचित जाति के लोगों को राजनैतिक, सामाजिक एवं आर्थिक रूप से लगातार सशक्त किया जा रहा हैl
प्रदेश की बागडोर संहालते ही पंचायतों एवं नगर निकायों में इन्हें आरक्षण देने का काम किया, जिससे आज इस समाज के लोग नेतृत्वकारी भूमिका में आए हैंl मुख्यमंत्री जी किसी राजनैतिक लाभ या वोट के लिए नहीं बल्कि वोटर के लिए काम करते रहते हैंl वो बाबा साहेब के सपने को साकार करने, सामाजिक न्याय एवं सामाजिक सुधार के लिए काम करते हैं। आज राज्य में पाँच सौ से अधिक योजनाएं चल रही हैं और सभी योजनाओं में बँचित समाज को प्रमुखता एवं प्राथमिकता दी गयी हैl
9 Views