एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है. वो अब हाल ही में शुरू हुई सेमी-हाई स्पीड ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ ट्रेन का संचालन करने वाली पहली महिला बन गई हैं. मध्य रेलवे ने यह जानकारी खुद दी है. मध्य रेलवे ने कहा, ‘‘वंदे भारत एक्सप्रेस की पहली महिला लोको पायलट बनकर यादव ने मध्य रेलवे के इतिहास में एक और उपलब्धि जोड़ दी है.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी अपने एक ट्वीट में लिखा,  ‘वंदे भारत’ नारी शक्ति द्वारा संचालित. पहली महिला लोको पायलट श्रीमती सुरेखा यादव ने ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ का संचालन किया.’  जानकारी के मुताबिक सुरेखा ने सोलापुर स्टेशन, और मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बीच ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ का संचालन किया. वो 1988 में भारत की पहली महिला ट्रेन ड्राइवर बनी थीं.

 9 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *