प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मैजिक भारतीय अर्थव्यवस्था पर भी असर डालता नजर आ रहा है, भारत इस साल दो हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा, जबकि देश का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का आकार पांच साल बाद यानी 2019 में 3,000 अरब डॉलर का हो जायेगा। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के ताजा विश्व आर्थिक परिदृश्य में यह अनुमान लगाया गया है। आईएमएफ का अनुमान है कि मौजूदा मूल्य पर डालर में 2019 तक भारत दुनिया की 7वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। अभी यह 10वें स्थान पर है। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के ताजा आंकड़ों के अनुसार इस साल भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार 2,050 अरब डॉलर का होगा, जो 2013 में 1880 अरब डॉलर था। पिछले साल भी भारत दुनिया की दस बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल था।
loading…

 10 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *