कैबिनेट की मंजूरी, PMCH बनेगा विश्व का सबसे बड़ा अस्पताल, 5540 करोड़ की योजना
पीएमसीएच विश्व का सबसे बड़ा अस्पताल बनेगा। यहां बेड की संख्या 5462 होगी। राज्य कैबिनेट ने शनिवार को पीएमसीएच को विश्व का सबसे बड़ा और अत्याधुनिक अस्पताल बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इसके लिए 5540 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।
अस्पताल का विस्तारीकरण तीन चरण में सात वर्ष के भीतर पूरा किया जाएगा। हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस काम को और भी पहले कर लेने की आवश्यकता जताई है। अस्पताल परिसर में 450 बेड का धर्मशाला बनाया जाएगा।
कैबिनेट विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि फिलहाल बेलग्रेड (सार्बिया) ने3500 बेड का अस्पताल है। आने वाले दिनों में पीएमसीएच विश्व का सबसे बड़ा अस्पताल हो जाएगा। फिलहाल यहां बेड की संख्या 1700 है। यहां एमबीबीएस की सीटों की संख्या को 150 से बढ़ा कर 250 किया जाएगा।
वहीं, पीजी सीटों की संख्या को 146 से बढ़ा कर 200 किया जाएगा। सुपर स्पेशलिटी सीटों की संख्ता 8 से बढ़ा कर 36 की जाएगी। यह अस्पताल पर्यावरण के अनुकूल ग्रीन बिल्डिंग होगा। अशोक राजपथ से कनेक्टिविटी के अलावा इसे कारगिल चौक से अशोक राजपथ पर बनने वाले डबल डेकर पुल और गंगा एक्सप्रेस-वे से भी जोड़ा जाएगा।