बिहार के नवादा जिला मुख्यालय के सद्भावना चौक पर रामनवमी का पोस्टर फाड़े जाने के विवाद पर दो समुदायों में हिंसक झड़प हो गई है। पहले दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए इसके बाद दोनों तरफ से मारपीट और रोड़ेबाजी हुयी। असामाजिक तत्वों ने मौका पाते ही कुछ दुकानों में आग लगा दी और कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। इससे नाराज लोगों ने एनएच 31 पर जाम लगा दिया। स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंच स्थिति पर नियंत्रण पाया। बताया जाता है कि उपद्रवियों को शांत कराने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी। पथराव में घायल तीन लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर में पुलिस गस्त जारी है। अफवाह फैलानेवालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। रामनवमी के मौके पर बिहार के कई जिलों में झांकी निकाली जाती है। नवादा में भी हर साल इस मौके पर शोभायात्रा निकाली जाती है रामनवमी पर नवादा को संवेदनशील माना जाता है। केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और स्थानीय सांसद ने जिला प्रशासन पर सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाते हुए खा कि प्रशासन ने एहतियातन वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए थे। जिलाधिकारी मनोज कुमार, एसपी विकास बर्मन, एसडीओ राजेश कुमार, एएसपी अभियान, एसडीपीओ समेत बड़ी संख्या में अधिकारी और पुलिस बल घटनास्थल पर कैम्प कर रहे हैं तथा पुरे शहर में गस्त करायी जा रही है। प्रशासन का कहना है कि हालात नियंत्रण में है। संदिग्ध लोगों को देखते ही गिरफ्तार करने के आदेश दिये गये हैं। शहर में तनाव के मद्देनजर राज्य मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गयी है।
loading…

 6 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *