मॉस्को में मोदी के दिखी दीवानगी, देखते ही लोगों ने लगाए मोदी के नारे
रूस ने साफ किया है कि वह भारत को एस-400 मिसाइल सिस्टम देगा और हर कीमत पर भारत का साथ देगा। रूस से भारत को ऐसा साथ मिल रहा है ये PM मोदी वजह से ही है।
इन दिनों मोदी चार देशों की यात्रा पर हैं। आज वो मॉस्को में है। वहां का नजारा कुछ ऐसा था कि सभी लोग मोदी को देखते ही मोदी के नारे लगाने लगे। जैसे ही मोदी कार से बाहर आए तो वहां मौजूद लोग बोले- देखो-देखो कौन आया… तो आवाज आई हिंदुस्तान का शेर आया। रूस के दौरे को बाद मोदी फ्रांस जाएंगे। वो उनके दौरे का अंतिम चरण होगा।
दोनों देशों ने साथ मिलकर एयरक्राफ्ट और ऑटोमोबाइल्स बनाने पर भी सहमति जताई है। पिछले साल गोवा में ब्रिक्स समिट के दौरान भारत और रूस के बीच करीब 40 हजार करोड़ रुपए की इस डिफेंस डील पर चर्चा हुई थी। इस डील के तहत सबसे बड़ा फायदा एस-400 मिसाइल सिस्टम का मिलेगा। यह पाकिस्तान या चीन की 36 न्यूक्लियर पावर्ड बैलिस्टिक मिसाइलों को एक वक्त में एक साथ टारगेट कर सकेगा।
बता दें कि रूस में शुक्रवार को नरेंद्र मोदी के दौरे का आखिरी दिन है। मोदी सेंट पीटर्सबर्ग में इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम में हिस्सा लेंगे और यूएन सेक्रेटरी जनरल एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात करेंगे। इससे पहले मोदी ने सेंट पीटर्सबर्ग में बौद्ध धर्मगुरु से मुलाकात की। 4 देशों के दौरे पर निकले मोदी आज फ्रांस रवाना होंगे।ताज़ा अपडेट पाने के लिए हमारे पेज को लाइक करें