नवरात्रि में रंगों का भी काफी महत्व माना गया है। ऐसा माना गया है कि जिस दिन जिस भी देवी की पूजा हो उसी रंगों के कपड़ों को पहनना फलदायी होता है। आइए जानते है इन 9 दिनों में किस दिन कौनसे रंग के कपड़े पहनने चाहिए…
– नवरात्र का पहला दिन देवी शैलपुत्री का होता है। इस दिन का रंग ग्रे है।
– दूसरे दिन नारंगी रंग वाले कपड़े पहनने चाहिए।
– तीसरे दिन देवी चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। इनका रंग शुद्ध सफेद है।
– चौथा दिन मां कुष्मांडा का होता है। इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
– पांचवे दिन स्कंदमाता की पूजा होती है। इस दिन का रंग नीला है।
– छठे दिन माता कात्यायनी की पूजा की जाती है और इस दिन का रंग पीला है।
– सातवें दिन माता कालरात्रि की पूजा होती है। इसक का रंग हरा है।
– आठवें दिन माता महागौरी की आराधना होती है। इस दिन मोरपंखी की तरह हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
– नौवें दिन माता सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस दिन बैंगनी या जामुनी रंग के कपड़े पहनने चाहिए।