इन 10 देशों में 1 रुपए प्रति लीटर बिकता है पेट्रोल
देश में अब 1 मई से पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोजाना तय की जाएंगी। फिलहाल देश के 5 शहरों में दैनिक आधार पर दाम तय करने की योजना की शुरुआत हो रही है। देश की राजधानी दिल्ली में इस समय पेट्रोल की कीमत 66.1 रुपए है। दुनिया में सबसे महंगा पेट्रोल हांगकांग में बिकता है। यहां इसकी कीमत 124.85 रुपए है। हम आपको बता रहे हैं, दुनिया के उन देशों के बारे में जहां सबसे सस्ता मिलता है पेट्रोल।
देश – वेनेजुएला
रैंक – 1
पेट्रोल की कीमत – 64 पैसे
भारी आर्थिक तंगी और राजनीतिक उथल पुथल के दौर से गुजर रहे वेनेजुएला में दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल मिलता है।
देश – सऊदी अरब
रैंक – 2
पेट्रोल की कीमत – 13.51 रुपए
यह दुनिया का दसवां सबसे अमीर देश है। भारत और सऊदी अरब के बीच अच्छे संबंध हैं।
सऊदी अरब़ का 95% हिस्सा रेगिस्तान है। पूरे देश में 1 भी नदी या झील नही हैं। यहां पानी की कीमत पेट्रोल से ज्यादा है। यह देश समुंद्र के पानी को भी नदी या झील नही हैं। यहां पानी की कीमत पेट्रोल से ज्यादा है। यह देश समुंद्र के पानी को भी पीने लायक बना लेता है।
देश – तुर्कमेनिस्तान
रैंक – 3
पेट्रोल की कीमत – 18.02 रुपए
सोवियत संघ का हिस्सा रहे मध्य एशिया के देशों के पास भी तेल का बड़ा भंडार है। इन देशों में तेल और गैस ऊर्जा का मुख्य साधन हैं।
देश – अल्जीरिया
रैंक – 4
पेट्रोल की कीमत – 19.95 रुपए यह दुनिया का दसवां सबसे बड़ा देश है। पुराने समय में अल्जीरिया को सल्तनत नोमेडिया कहा जाता था। 80% से 90% अल्जीरिया सहारा रेगिस्तान में बसा हुआ है। यहाँ मुख्यतः तीन भाषाए बोली जाती है। अरबिक, फ्रेंच और बर्बर।
देश – कुवैत
रैंक – 5
पेट्रोल की कीमत – 21.88 रुपए कुवैत दुनिया का चौथा सबसे अमीर देश है। तेल भंडारण के मामले में कुवैत दुनिया का पांचवां सबसे समृद्ध है। कुवैत में तेल क्षेत्र की खोज और दोहन की प्रक्रिया 1930 से प्रारंभ हुई। 1961 में बाद इस क्षेत्र में अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की गई है। आज देश का करीबन 95 प्रतिशत निर्यात और 80 प्रतिशत सरकारी राजस्व तेल और तेल से बने उत्पाद से होती है।
देश – मिस्र
रैंक – 6
पेट्रोल की कीमत – 22.52
देश – ईरान
रैंक – 7
पेट्रोल की कीमत -23.81
देश – इक्वाडोर
रैंक – 8
पेट्रोल की कीमत – 25.10
देश की अर्थव्यवस्था में 30 फीसदी राजस्व पेट्रोलियम उत्पादों से आता है।
देश – बहरीन
रैंक – 9
पेट्रोल की कीमत – 27.03
देश – कजाकिस्तान
रैंक – 10
पेट्रोल की कीमत – 29.60
इस देश पास कैस्पियन सागर इलाके में करीब 30 अरब डॉलर का तेल भंडार है।