इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के बोर्ड को भंग कर वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री राम बहादुर राय को इसका नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। इसे 1985 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की याद में राजीव गांधी द्वारा स्थापित किया गया था। इस कला केंद्र को सरकार द्वारा फंड किया जाता रहा है। सरकार द्वारा इस केंद्र के बोर्ड को भंग कर देने के बाद कांग्रेस खेमे में खलबली मच सकती है। वरिष्ठ पत्रकार राय को चिनमय खान की जगह नियुक्त किया गया है। राय उस 20 सदस्यीय टीम की अगुवाई करेंगे जिसमें सोनल मानसिंह, चंद्रप्रकाश द्विवेदी, नितिन देसाई, के अरविंद राव, रति विनय झा, प्रोफेसर निर्मला शर्मा, हर्ष न्योतिया, पद्म सुब्रमण्यम, सरयू दोषी और प्रसून जोशी शामिल हैं। राष्ट्रीय कला केंद्रीय को कला के क्षेत्र में शोध के लिए एक अहम संसाधन के रूप में देखा जाता है।  

 9 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *