आज चुनाव तो मोदी जीतेंगे 91%, नोटबंदी अच्छा कदम 82%, पाक के प्रति रवैया निराशाजनक 55% : सर्वे
आज मोदी सरकार के 3 साल पूरे होने पर एक समाचार पत्र द्वारा कराये गये सर्वे के अनुसार 91% लोग बोले कि यदि आज देश में दोबारा चुनाव हो तो मोदी फिर जीत जाएंगे, यही नहीं 56% लोगों के अनुसार अगर आज चुनाव हो तो मोदी 2014 से भी ज्यादा सीटें लेकर जीतेंगे। सर्वे में आम लोगों ने सर्जिकल स्ट्राइक, नोटबंदी, लालबत्ती खत्म करने को मोदी के सबसे अच्छे कदम बताये।
सर्वे में पूछे गये 15 सवाल के जवाब देशभर के 2,03,249 लोगों ने दिए, जिनमें 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 492 जिलों, 1328 शहरों और 433 गांवों के लोग शामिल थे। सब मिलाकर सर्वे का सार यह है कि 43% लोग मोदी को काम करने वाला और काम लेने वाला प्रधानमंत्री मानते हैं। लोगों ने उन कामों को सबसे ज्यादा सराहा जो लीक और परंपरागत सुधारों से हटकर बिल्कुल नए थेl
सर्वे में 91% लोग बोले कि यदि आज देश में दोबारा चुनाव हो तो मोदी फिर जीत जाएंगे, यही नहीं 59% लोगों के अनुसार तो 2019 में मोदी 2014 से भी ज्यादा सीटें लाएंगे। 82% लोगों ने नोटबंदी को अच्छा कदम बताया, लेकिन 52% लोगों ने नोटबंदी के तरीके को निराशाजनक ठहराया। शहरों से ज्यादा गांवों में लोग नोटबंदी के पक्ष में दिखे।
सर्वे में 62% लोगों ने कहा कि मुझे आज भी रोजमर्रा के जीवन में भ्रष्टाचार झेलना पड़ता है और 68% लोगों के अनुसार मोदी के तीन सालों में महंगाई नहीं घटी। 55% के लोगों के अनुसार पाक के खिलाफ सरकार का रवैया निराशाजनक रहा है। 61% लोगों ने कहा कि हर मुद्दे पर खुलकर बोलने वाले मोदी विवादित मुद्दों पर चुप्पी साध जाते हैं।
मोदी सरकार को कामकाज़ के स्तर पर लोगों ने दस में औसतन सात नंबर दिए हैं। राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र, बिहार, उत्तराखंड, कर्नाटक, बंगाल ऐसे राज्य हैं, जहां 25% से ज्यादा लोगों ने मोदी को 10 में से 10 नंबर दिए। जिन दस राज्यों में अगले दो साल में चुनाव होने हैं, वहां 79% लोगों ने मोदी को दस में से छह या इससे ज्यादा अंक दिए हैं।
सर्वे में अधिकतर लोगों ने कहा कि विपक्ष कमज़ोर दिख रहा है, वह सरकार की खामियां उजागर नहीं कर पा रहा है। ताज़ा अपडेट पाने के लिए हमारे पेज को लाइक करें